ये 3 घरेलू नुस्खे दिलाएँगे अंडरआर्म्स के कालेपन से निजात

हर महिला की चाहत होती हैं खूबसूरत दिखना और खूबसूरत दिखने के लिए शरीर के हर अंग का खूबसूरत होना जरूरी होते है। अक्सर देखा गया हैं कि अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से महिलाओं की यह चाहत अधूरी रह जाती हैं। जी हाँ, अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से महिलाएं खुद को सहज नहीं रख पाती हैं और मनचाहे कपडे भी नहीं पहन पाती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से अंडरआर्म्स के कालेपन से जल्द निजात पाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
बेसन और दही
बेसन एक बेहतरीन स्क्रब है जो स्किन के डेड सेल को हटाकर स्किन टोन को एक समान करने में मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड स्किन को कंडीशन करने के साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है। बेसन और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें, इसे हफ्ते में 2 बार डार्क पैचेज पर लगाएं। आप इस घोल में हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
बेकिंग सोडा और रोज वॉटर
कालेपन को दूर करने के लिए अंडरआर्मस पर एक चम्मच बेकिंग सोडा में रोज वॉटर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार त्वचा पर लगाएं। धीरे-धीरे अंडरआर्मस का कालापन दूर हो जाएगा।
आलू का टुकड़ा
आलू अंडरआर्मस को ऩेचुरल तरीके से ब्लीच करता है। आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स पर लगाएं। इससे कालापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक