नवंबर में ग्रह गोचर से इन राशि के जातक को मिलेगा लाभ

ग्रह गोचर नवंबर : नवंबर 2023 में पांच ग्रह राशि बदल रहे हैं। गृह जब अपनी राशि या स्थिति बदलते हैं तो उसे गोचर कहा जाता है। इस बार ग्रहों के गोचर से जातकों को लाभ होने वाला है। जिसमें कई राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। नवंबर माह में पांच ग्रहों के गोचर के क्या प्रभाव दिखेंगे जानिए।

नवंबर माह में शनि, सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल अपनी चाल बदलेंगे। नवंबर की शुरुआत में यानी 3 नवंबर को सुख-समृद्धि का ग्रह शुक्र कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके एक दिन बाद 4 नवंबर को शनि अपनी ही राशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे।
6 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। 16 नवंबर को ही मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। वृश्चिक राशि में बुध, मंगल और सूर्य की युति रहेगी। बुध 27 नवंबर को वृषभ राशि में और शुक्र 29 नवंबर को तुला राशि में गोचर करेगा। ऐसे में नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।
नवंबर 2023 में ग्रह गोचर
शुक्र का कन्या राशि में गोचर – वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का दाता शुक्र 3 नवंबर की सुबह 4.58 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जिससे सिंह राशि की यात्रा समाप्त होगी। नवंबर में शुक्र का गोचर कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए अच्छा रहेगा।
शनि का कुंभ राशि में गोचर – नवंबर माह में शनि अपनी ही राशि में रहेंगे और कुंभ राशि में सीधा गोचर करेंगे। 4 नवंबर को रात 8:26 बजे शनि कुंभ राशि में सीधी परिक्रमा शुरू करेगा। कुंभ राशि में शनि के मार्गी होने से मेष, वृष, तुला और धनु राशि वालों को विशेष राहत मिलेगी। इस राशि के लोगों की परेशानियां दूर होंगी और इन्हें काम में सफलता मिलेगी।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर – बुद्धि और वाणी के लिए जिम्मेदार ग्रह बुध 6 नवंबर को शाम 4:11 बजे वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर करेगा। बुध और मंगल में शत्रुता का भाव रहता है। बुध गोचर से वृष, कर्क, सिंह और धनु राशि वाले जातकों को लाभ हो सकता है। करियर और बिजनेस में आपको तरक्की मिल सकती है।
सूर्य गोचर – सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलता है, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लोगों को नौकरी में लाभ और मान-सम्मान मिलेगा।
बुध का धनु राशि में गोचर – वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह एक महीने में दो बार अपनी राशि बदलता है। 27 नवंबर की सुबह बुध धनु राशि में गोचर करेगा।
ग्रह गोचर का राशि पर प्रभाव- नवंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास रहेगा. नवंबर माह में शनि कुंभ राशि में मार्गी होंगे। जिसके बाद शुक्र, बुध और सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। ऐसे में यह महीना कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।
नवंबर माह में मेष, वृष, तुला, कर्क और कुंभ राशि को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों को पूरे महीने शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए मदद मिल सकती है। ट्रेडिंग में भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।