युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बेगूसराय  : बिहार के बेगूसराय में घर से निकले युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज लोगों ने 15-20 मिनट तक एनएच 31 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि रामकिशोर महतो का 28 वर्षीय बेटा जिलाजीत कुमार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी को कुछ देर में आने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार रात 12 बजे तक फोन करने पर 2 मिनट में आने की बात कहता था लेकिन वह वापस नहीं लौटा और दो बजे के बाद उसका फोन भी बंद हो गया था। आज सुबह खोजबीन करने पर गांव से कुछ दूर पर खेत से जिलाजीत का शव मिला। परिजनों के मुताबिक पड़ोस के ही दो युवक उसे बुलाकर ले गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने किसी से विवाद की बात से इनकार किया है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक