सीपी जोशी ने कहा- राहुल गांधी ने बचपन की कहानी सुनाई

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चंद महीनों का समय बचा है। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस पुरजोर तरीके से तैयारियां करने में जुटी है। इस बीच राहुल गांधी के मानगढ़ धाम दौरे को लेकर बीजेपी ने राजनीतिक कटाक्ष किया है। भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने आदिवासियों को अपने बचपन की कहानी सुनाई और चले गए। राहुल गांधी ने अपनी मोहब्बत की दुकान में भीलवाड़ा दुष्कर्म हत्याकांड की बात क्यों नहीं की। उन्होंने वागड़ और मेवाड़ की जनता का अपमान किया है, उस क्षेत्र में विकास कार्य का लेखा जोखा भी राहुल गांधी को बताना चाहिए था। जिसको लेकर वह चुप रहें, इसके लिए कांग्रेस को मांफी मांगनी चाहिए।

भाजपा ने उठाए राहुल गांधी के मानगढ़ दौर पर सवाल

राहुल गांधी के मानगढ़ धाम में दिए गए वक्तव्य पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने भाषण में जनजाति की समस्या, उनके विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर कोई बात नहीं की है। सिर्फ अपनी बचपन की कहानियां सुनाई। साथ ही संघ और भाजपा को कोसा। इनकी मोहब्बत की दुकान में कोटड़ी, भीलवाड़ा के दुष्कर्म और हत्या की बात क्यों नहीं थी।

राहुल गांधी राजस्थान में हो रहे अत्याचारों पर चुप

राहुल गांधी ने प्रदेश के आदिवासी, किसान, युवा, महिला, दलित इनमें से किसी की भी समस्या और समाधान पर कोई चर्चा नहीं की। उन्हें मणिपुर को लेकर इतनी चिंता है, लेकिन प्रदेश के महिला दुष्कर्म, किसानों से किए कर्ज मुक्ति के झूठे वादे, किसानों की आत्महत्या, युवाओं के साथ बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देने के नाम पर हुआ धोखा, पेपर लीक माफिया, दलितों पर बढ़ते अत्याचार संबंधी मामलों पर कोई बात क्यों नहीं की। जबकि प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। उनका यहां आना टाइम पास के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस ने इस क्षेत्र में क्या विकास कार्य किए है, इसका लेखा-जोखा भी उन्हें यहां रखना चाहिए था।

वागड़ क्षेत्र के विकास की गंगा भाजपा लेकर आई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मानगढ़ धाम और वागड़ क्षेत्र के लिए जो विकास कार्य कांग्रेस 60 वर्षो में नहीं कर पाई, उस कार्य को मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षो में ही कर दिखाया। सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मानगढ़ धाम में विकास की घोषणाएं गिना रहे हैं, हालांकि यह भी सिर्फ पिछली घोषणाओं की तरह खोखली घोषणा बनकर ही रह जाएगी। 60 वर्षो के शासन में कांग्रेस ने आदिवासियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश में वागड़ क्षेत्र के विकास की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई।

वागड़ और मेवाड़ की जनता के अपमान पर कांग्रेस के मंत्री मांफी मांगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री गांधी परिवार की चाटुकारिता करते है। और वे इतनी बेशर्मी पर उतर आए कि वागड़ और मेवाड़ की जनता को गांधी परिवार के चरणों में बता रहे हैं। वागड़ और मेवाड़ की जनता कभी किसी के चरणों में नहीं रह सकती हैं। यहां के रहवासियों ने अपने स्वाभिमान के लिए मुगल और अंग्रेजों का डटकर सामना किया। इस अपमान के लिए कांग्रेस के मंत्री को माफी मांगनी चाहिए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक