वास्तु शास्त्र अनुसार दिवाली पर घर में कराए कलर

दिवाली : अगस्त के आते ही त्योहारों का आगमन शुरू हो जाता है। हिंसु सनातन धर्म में कई त्यौहार मनाये जाते है। जिसमे दिवाली एक बड़ा त्यौहार है। जिसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल दिवाली का पावन पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। यह पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज शामिल है। दिवाली का त्योहार धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित होता है इस दिन देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा भी होती है।

ऐसे में अगर आप महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो दिवाली से पहले घर की साफ सफाई जरूर करें इसके साथ ही अपने घरों को नया रंग भी दे मान्यता है कि दिवाली से पहले घर में वास्तु अनुसार कलर करवाने से लक्ष्मी जी की असीम कृपा बरसती है साथ ही वहां रहने वाले लोगों का भाग्योदय भी हो जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा वास्तु अनुसार घर के कल बता रहे हैं जो परिवार में सुख समृद्धि लेकर आएंगे।
वास्तु अनुसार घर में कराएं कलर—
दिवाली के शुभ अवसर पर अधिकतर लोग अपने घर की साफ सफाई करके दिवारों को नया रंग रूप प्रदान करते हैं ऐसे में अगर आप भी घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो वास्तु अनुसार अपने घर में पेंट करवाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी जी आकर्षित होती है जिससे धन के भंडार भरते हैं।
अगर आप इस दिवाली पेंट करा रहे हैं तो सफेद, पीला, आसमानी, हल्का गुलाबी और हल्का आरेंज कलर घर में करवा सकते हैं। ये रंग माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ऐसे में आप दिवाली पूजन में भी इन रंगों के वस्त्रों को धारण कर सकते हैं ऐसा करने से वास्तुदोष दूर हो जाता है साथ ही लक्ष्मी मां की कृपा भी बनी रहती है।