शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण , तो जानिए आसमान के नीचे खीर रखें या नहीं

शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण 2023: इस साल सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगा था और अब शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण की छाया पड़ रही है।

साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने वाला है। इसी दिन शरद पूर्णिमा भी है. ऐसा नौ साल बाद हो रहा है जब शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण की तिथि एक ही है।

शरद पूर्णिमा के दिन खुले आसमान के नीचे खीर रखने की परंपरा है। लेकिन ग्रहण के कारण लोगों के मन में यह संशय है कि अगर 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक ही दिन पड़ेगा तो खीर बाहर रखना शुभ होगा या अशुभ।

चंद्र ग्रहण 2023 का समय
चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को सुबह 01:06 बजे शुरू होगा और 02:22 बजे समाप्त होगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा जो 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन दोपहर से शुरू होगा।

शरद पूर्णिमा पर आसमान से अमृत वर्षा होती है
ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा चमकता है और इस दिन आकाश से अमृत बरसता है। इस दिन खीर बनाने की परंपरा है, जिसे बनाकर रात में खुले आसमान के नीचे रखा जाता है और अगले दिन खाया जाता है।

लेकिन इस साल चंद्र ग्रहण और ग्रहण का साया होने के कारण आपको चंद्र ग्रहण और सूतक के दौरान बाहर खीर नहीं रखनी चाहिए. इस दौरान चंद्रमा की किरणें प्रदूषित हो जाती हैं। इसका प्रभाव शरीर पर नकारात्मक पड़ता है। सूतक और ग्रहण के दौरान धार्मिक कार्य करना भी वर्जित है।

सूतक शुरू होने से पहले आप तुलसी और कुश डालकर खीर बनाकर घर में रख सकते हैं. ग्रहण खत्म होने के बाद खीर को कुछ देर के लिए खुले आसमान के नीचे रख दें. आप अगले दिन खीर बनाकर पूरी श्रद्धा से भगवान को भोग लगा सकते हैं.


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक