पुलिस और गौवंशीय तस्करों के बीच मुठभेड

बरेली। शुक्रवार की रात गस्त के दौरान पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही घायल हो गया। वहीं जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना शाही पुलिस बीती रात गनेशपुर से रास मार्ग पर गस्त कर रही थी। इस दौरान गन्ना क्रय केंद्र से 200 मीटर दूर आम के बाग में पुलिस को कुछ लोग बीड़ी पीते दिखे। पुलिस ने जब उन लोगों से पूछा तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली सिपाही गौरव कुमार के हाथ में जा लगी। तुरंत ही पुलिस ने जबावी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई।
इस दौरान वहां से भाग रहे गौ तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया। उसके पास से गौवंशीय पशुओं के काटने वाले औजार, एक देशी तमंचा आदि सामान बरामद हुआ है। पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरशाद पुत्र अकील अहमद निवासी दुनका शाही बताया। उसने यह भी बताया कि वह लोग आवारा गौवंशीय पशुओं को अपना शिकार बनाते थे। इसलिए बाग में बैठे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक