
रायपुर। दोपहर की फ्लाइट से कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची है। नेता प्रतिपक्ष महंत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक राजीव भवन मे 3 बजे से शुरू होंगी।

बता दें कि विस 2023 चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की ये कार्यकारणी की पहली बैठक है। इस बैठक में पूर्व मंत्री के साथ जिला और ब्लॉक स्तर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। ये बैठक अहम माना जा रहा है। क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव है। छग कांग्रेस पार्टी में आपसी गुट बहुत है। फ़िलहाल गुटबाजी को कम करने वरिष्ठ नेता और छोटे स्तर के कार्यकर्ता के बीच समन्वय स्थापित की जाएगी।