मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने डाला वोट

मिजोरम। मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बता दें कि सभी 40 सीटों पर खड़े 174 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिसमें 16 महिलाएं भी हैं। राज्य में आठ लाख से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। राज्य में फिलहाल एमएनएफ की सरकार है। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने कहा है कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की 50 कंपनियों की तैनाती की गई है। असम, मणिपुर व त्रिपुरा की अंतरराज्यीय और म्यांमार व बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील कर दी गई हैं। अब तक 40 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों को जब्त किया जा चुका है।
#WATCH | Mizoram elections | CM and MNF president Zoramthanga says, “It will not be a hung Assembly. It will be MNF Government. I have full confidence in that.”
“BJP is not an alliance partner. NDA is there in the Centre. Here in the state, we don’t have any alliance with BJP or… pic.twitter.com/BX297Gymin
— ANI (@ANI) November 7, 2023