वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात दोपहिया वाहन बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

उत्तराखंड | देहरादून पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर चोरों का गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की सात दोपहिया वाहन बरामद की गई है।

पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि बीते शुक्रवार को दीपक कुमार निवासी सहारनपुर ने ट्रांसपोर्ट नगर से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरी का खुलासा करने के लिए टीम गठित की। टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है।
बिहार से किया तीन शातिर को गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान मिंटू कुमार (20) पुत्र बच्चू साहनी निवासी सीतामढ़ी, रामकरण (19) पुत्र विजय साहनी निवासी सीतामढ़ी और विकास कुमार (19) पुत्र पुकार साहनी निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी की सात बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं।
शातिर वाहन चोरों पर #दून_पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
देहरादून शहर के अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी करने वाले #03_शातिर_चोरो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार#UttarakhandPolice #UKPoliceStrikeOnCrime #Crime pic.twitter.com/GrlDvMpuha
— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) October 15, 2023
आरोपियों से सात बाइक बरामद
नशे की लत के चलते उन्होंने अलग-अलग जगहों से छह अन्य दोपहिया वाहन चोरी किए हैं। उनकी निशानदेही पर तीन बाइक व तीन स्कूटी सहित छह दोपहिया वाहन बरामद किए गए। आरोपी ने एक बाइक और मोबाइल फोन पंडितवारी से चुराई थी।