छ्ग की सरकार कर्ज में दबकर हो गई है डिफाल्टर : नारायण चंदेल

जांजगीर। जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने कांग्रेस की कर्ज माफी की घोषणा पर कटाक्ष किया है और कहा है कि छ्ग की सरकार खुद कर्ज में डूबी हुई है, जो खुद कर्ज में डूबी है, वह दूसरे का कर्ज कैसे माफ़ करेगी, छ्ग की सरकार कर्ज में दबकर डिफाल्टर हो गई है। उन्होंने कहा है कि सरकार पर 1 लाख करोड़ का कर्ज है और कर्ज तले सरकार कराह रही है, जो खुद बीमार है, जो दूसरों को कैसे स्वस्थ रखेगा।

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक रंग अब तेजी से चढ़ने लगा है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब घोषणा पत्र का इंतजार किया जा रहा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि कांग्रेस के नेता लगातार बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन BJP नेताओं ने अब तक कोई घोषणा नहीं की। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की क्या BJP नेता सिर्फ उल्टा लटकाकर सीधा ही करेंगे? इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा की भाजपा कुछ भी घोषणा कर दे, लेकिन जनता को उस पर विश्वास नहीं होगा, क्योंकी जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ है।
बता दें कि बीते दिनों सीएम भूपेश बघेल किसानों की कर्जमाफी का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने साफ कहा था कि कांग्रेस की सरकार फिर से बनने पर वे पहले की ही तरह किसानों का कर्ज माफ करेंगे। इसके अलावा धान का बोनस 3200 रुपए प्रति क्विंटल की बात भी कही है। जिसके बाद से ही भाजपा कांग्रेस के वादों पर लगातार हमला कर रही है।