लड़कों के दो गुटों में हुआ विवाद, फायरिंग का आरोप

वाराणसी। चेतगंज थाना के बाग बरियार सिंह मुहल्ले में बुधवार की देर रात स्थानीय लड़कों के दो गुटों में विवाद और मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की ओर से तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगाया। इससे एक वृद्धा घायल हो गईं। वृद्धा का मंडलीय चिकित्सालय में उपचार कराया गया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बाग बरियारपुर सिंह निवासी सईदुलनिशा (65) अपने दरवाजे पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान उनके पोते दानिश से मुहल्ले के लड़कों से झगड़ा हो गया और मारपीट करने लगे। महिला बीच-बचाव करने पहुंची। उन्होंने सभी लड़कों को समझाकर घर भेज दिया। हालांकि, जिस लड़के से दानिश का झगड़ा हुआ था, वह उनके घर के पास ही बैठ गया। थोड़ी देर बाद अपने साथियों को बुलाया।

आरोप है कि उन्हीं लड़कों में एक ने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली महिला के कान को छूती हुई निकली। आननफानन में परिजन घायल महिला को लेकर मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार डाक्टरों ने बताया कि गोली लगने से कान में चोट नहीं लगी है, बल्कि छीनाझपटी या जमीन पर गिरने से चोट लगी है। घटना की छानबीन की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक