रात को न करें इसका सेवन वरना हो सकता है इन परेशानियों से सामना

यूँ तो दही खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है और दही सबका पसंदीदा भी होता है लेकिन दही के सेवन का भी उचित समय होता है अगर इसे रात में खाया जाये तो ये फायदे की जगह नुकसानदायक भी हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए दूध, दही, पनीर, मक्खन जैसे डेयरी प्रॉडक्ट खाने की अक्सर सलाह दी जाती है। लोग दही को अपने खाने में शामिल भी करते हैं। लेकिन इसके सेवन का भी सही समय होता है। दही में शामिल बैक्टीरिया रात की बजाय दिन में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं। खाने में अगर इसको रात के समय शामिल करते हैं तो सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं किस तरह दही को रात में खाने से नुकसान होता हैं।
* पाचन में परेशानी : रात को दही खाने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी पैदा हो जाती है। इसे पचाने के लिए एनर्जी बर्न करने की जरूरत होती है। रात के समय ज्यादातर लोग खाने के बाद से जाते हैं। जिससे दिक्कत बढ़ने लगती है।
* सूजन : शरीर में कुछ हिस्सों में अगर सूजन है तो रात के समय दही कभी न खाएं। इससे सूजन कम होने की बजाए बढ़ जाएगी। दही खाने का सबसे बढ़िया समय सुबह का है। हाथों पैरों की जलन,पेट की इंफैक्शन,अपच,भूख न लगना,कमजोरी के अलावा और भी बहुत से शिकायतें सुबह दहीं खाने से दूर हो जाती हैं। नाश्ते में दही की एक कटोरी में शक्कर मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है।
* जोड़ों का दर्द : गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात के समय इसका सेवन करने से परहेज करें। इससे दर्द कम होने की बजाए बढ़ जाएगा।
* खांसी जुखाम : रात के समय दही खाने से शरीर में इंफैक्शन होने का डर रहता है। इससे खांसी और जुखाम हो सकता है।
* गले का ख़राब होना : रात के समय दही खाने से गले में खराश की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, इसी के साथ गले की ओर भी समस्या हो सकती हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक