3 मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करते हुए SC में किया नियुक्त

तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करते हुए बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया। उनके शपथ लेने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या पूर्ण यानी 34 हो जाएगी।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने छह नवंबर को उनके नामों की सिफारिश की थी।

विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इन न्यायाधीशों की पदोन्नति की घोषणा की।

शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है जिनमें प्रधान न्यायाधीश भी शामिल हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उच्चतम न्यायालय में पिछली बार न्यायाधीशों की संख्या इस साल फरवरी में पूर्ण हुई थी जब न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को पदोन्नति प्रदान कर शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया था।

उच्चतम न्यायालय के तीन नए न्यायाधीश आज शाम शपथ लेंगे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक