जेल में 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हत्या के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। यह व्यक्ति मूल रूप से जनपद शामली का रहने वाला था। इसने मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा में स्थित ईकोटेक-वन की थाना प्रभारी सरिता मलिक ने इस मामले में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नेपाल मूल रूप से शामली के रहने वाले थे। उनकी उम्र 82 वर्ष थी। नेपाल वर्ष 2019 में ग्रेटर नोएडा जेल में आए थे, उनका मुजफ्फरनगर से लुक्सर जेल में ट्रांसफर हुआ था। सरिता मलिक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे उनको इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी। पता चला है कि नेपाल काफी समय से बीमार थे। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक