डबल चिन से तंग आ चुके तो जानिए कैसे करें कम

डबल चिन : चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं। इससे आपका चेहरा पतला और सुडौल दिखेगा।वजन घटाने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। जिस तरह शरीर से चर्बी कम करने के लिए कई व्यायाम हैं, उसी तरह चेहरे पर जमा चर्बी को कम करने के लिए चेहरे के व्यायाम हैं। चेहरे की एक्सरसाइज करने से चेहरे की मांसपेशियां मजबूत और टोन होती हैं। यह चेहरे पर जमी चर्बी को कम करता है और चेहरे पर कसाव लाता है। चेहरे की चर्बी कम करने के लिए आप लिप पुलअप, फिश लिप, नेक कर्ल अप और एयर ब्लोइंग जैसी चेहरे की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

खूब पानी पिएं- स्वस्थ रहने के लिए खूब पानी पिएं। पानी पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्स हो जाता है। कम पानी पीने से चेहरा फूला हुआ नजर आ सकता है। पर्याप्त पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप चेहरे पर जमी चर्बी को कम करना चाहते हैं तो खूब पानी पिएं। डॉक्टर दिन में 6-8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं।
अगर आप सलाद, सूप या फलों पर कच्चा नमक डालकर खाते हैं तो इससे आपके चेहरे पर चर्बी जमा हो सकती है। चेहरे पर जमा वसा को कम करने के लिए नमक का सेवन कम करें। नमक के अधिक सेवन से चेहरा फूला हुआ दिख सकता है। दरअसल, नमक में मौजूद सोडियम के कारण शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसे वॉटर रिटेंशन कहा जाता है। जिससे शरीर डिटॉक्स नहीं हो पाता और शरीर में फैट जमा होने लगता है।स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। नींद की कमी से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और चेहरे की चर्बी बढ़ सकती है। नींद की कमी के कारण शरीर में तनाव का स्तर बढ़ जाता है, जिसका असर हमारे मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। चेहरे की चर्बी कम करने के लिए रात में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लें।
अक्सर लोग चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चेहरे की मसाज करते हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि मसाज से भी चेहरे की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है। दरअसल, मसाज करने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।इन टिप्स की मदद से आप अपने चेहरे की चर्बी को तेजी से कम कर पाएंगे। हालाँकि, चेहरे की चर्बी कम करने के लिए संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें।