सवारियों से भरी मैजिक पलटी, किशोर की दर्दनाक मौत

प्रयागराज। जौनपुर के बादशाहपुर में आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम देख कर लौट रही सवारियों से भरी मैजिक हंडिया-जंघई मार्ग पर जैतापुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे एक किशोर की मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना के बाद चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को शहर रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार की भोर की है।

जानकारी के मुताबिक हंडिया के करीब दो दर्जन से अधिक लोग जौनपुर के बादशाहपुर भरत मिलाप देखने गये थे। वापस लौटते वक्त हंडिया जैतपुर के समीप मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बैठे काफी लोग मैजिक के नीचे दब गये। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों कि भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने मैजिक में दबे लोगो को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सरांयपीथा धनूपुर भेजा। जहां घायल आदित्य मौर्य उर्फ छोटू निवासी वार्ड पांच हंडिया तथा मैजिक चालक अखिलेश निवासी तारागांव को शहर के अस्पताल में भेज दिया गया।

अस्पताल पहुंचने के पहले ही छोटू की मौत हो गईं। अखिलेश का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छोटू कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। उसके पिता कमलाशंकर राज मिस्त्री हैं।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना में घायल शिवम, सोनू, दीपक, रमा, अंशू, अभिषेक, नीरज, संतोष, संजू, सुषमा, पूजा, रीता, मनीषा, कपिल, अतुल, रवि, रामगरीब, अंकित को प्राथमिक उपचार की बाद छोड़ दिया गया। कुछ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक