रेप करने से पहले गोली मार दो, लड़की ने हमलावर से लगाई ऐसी गुहार

फ्लोरिडा। अमेरिका में लगभग हर दिन गोलीबारी की घटना सामने आ रही है, लेकिन फ्लोरिडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां हमलावर एक लड़की को बंदूक दिखाकर दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था, जब शख्स ने गन पॉइंट पर रेप करने की कोशिश की, तो लड़की ने शख्स से कहा कि रेप से पहले उसे गोली मारनी होगी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शख्स ने पहले लड़की को बंधक बनाया, फिर उससे रेप करने की कोशिश की। जब लड़की ने आरोपी का विरोध किया तो वह भागने पर मजबूर हो गया। घटना तब हुई, जब लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पार्क में आई थी, तभी एक बंदूक लिए शख्स ने उसे घेर लिया। आरोपी की पहचान डोनोवन टायलर एडकिंस के रूप में हुई। आरोपी ने पहले लड़की के साथ अश्लील हरकत की, जिसे देख लड़की डर गई, लेकिन बाद में लड़की ने हिम्मत दिखाई और आरोपी का मुकाबला किया। जब एडकिंस गन पॉइंट पर लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, तो लड़की ने एडकिंस से कहा ‘तुम्हें रेप करने से पहले मुझे गोली मारनी होगी। इसके बाद लड़की और एडकिंस के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे घबराकर एडकिंस भाग खड़ा हुआ। इस मामले में पुलिस को 10 फरवरी को सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।

पुलिस को लड़की ने पूरी घटना के बारे में बताया कि बाद में पुलिस ने एडकिंस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर गुंडागर्दी, रेप की कोशिश समेत आधा दर्जन अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है। अमेरिका की पुलिस ने घटना के बारे में कहा कि एडकिंस बंदूक की नोक पर पीड़िता को जंगल में ले गया और रेप की कोशिश करने लगा। उसने अपने कपड़े उतार दिए और बंदूक दिखाकर धमकाने लगा, लेकिन लड़की की चिल्लाहट सुनकर उसका बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंच गया, इसके बाद वह डरकर वहां से भाग गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक