अलीगढ से युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की पुलिस ने जिले की युवती को मुंबई भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने निजामाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई की आरोपी दीपक राम पीड़िता को मुंबई भगा ले गया। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता के परिजनों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी के तहत आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई।

पुलिस की विवेचना के दौरान आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली। जिसके बाद जिले की टीम मुंबई रवाना हो गई। पुलिस ने पीड़िता को मुंबई से हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में निजामाबाद थाने के सब इंस्पेक्टर सुधीर पांडेय ने बताया कि आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में वृ्द्धि की जाएगी। आरोपी दीपक मूलराजपुर थाना निजामाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ख़बरों पर बने रहने के लिए देखें रहें jantaserihsta.com