अफसरों की अल्पता झारखंड में कैडर बढ़ा, फिर भी 50 आईएएस अफसरों की कमी

राँची: झारखंड में आईएएस अधिकारियों की कमी है. झारखंड के लिए आईएएस के 224 पद स्वीकृत हैं, लेकिन अभी इनमें से 179 आईएएस अधिकारी ही कार्यरत हैं. हालांकि केंद्र सरकार ने दो को झारखंड को पांच नए आईएएस अधिकारी दिए हैं. इसके बावजूद 50 अधिकारियों की कमी राज्य में बनी रहेगी. जबिक केंद्र ने झारखंड के आईएएस कैडर की अधिकृत स्वीकृति क्षमता 215 से बढ़ाकर 224 कर दी है.

अगले अक्तूबर तक रिटायर होनेवाले अधिकारी राजस्व पर्षद के सदस्य अमरेंद्र प्रताप सिंह इस , विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह दिसंबर में रिटायर हो जाएंगे. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और पंचायतराज विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का मार्च 2024), केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात सुधीर जी रहाटे अप्रैल 2024), केंद्र में प्रतिनियुक्त सुरेंद्र सिंह मीणा और एनएन सिन्हा जून 2024), मुखमीत सिंह भाटिया और एल खिंयागते अक्तूबर 2024) रिटायर होंगे.