कब है देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देवों के देव महादेव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था। इस उपलक्ष्य पर देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई थी। उस समय से हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। हालांकि, इस वर्ष देव दीपावली को लेकर लोग दुविधा में हैं। आइए, देव दीपावली की डेट, शुभ मुहूर्त और पंचांग जानते हैं-

शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 27 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में मनाई जाती है। अतः 26 नवंबर को देव दीपावली है। इस शुभ अवसर पर काशी में विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाता है।

प्रदोष काल
ज्योतिषियों की मानें तो देव दीपावली के दिन प्रदोष काल संध्याकाल 05 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 47 मिनट तक है। इस समय में देव दीपावली मना सकते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 17 बजकर 24 मिनट पर

चंद्रोदय- शाम 04 बजकर 30 मिनट पर

चंद्रास्त- सुबह 06 बजकर 42 मिनट पर

पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त – 05 बजकर 04 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक

अशुभ समय
राहुकाल – शाम 04 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से 04 बजकर 05 मिनट तक

दिशा शूल – पश्चिम


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक