अंक ज्योतिष, 22 अक्टूबर 2023

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ होने से तरक्की मिल सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन खर्च से मन परेशान हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला अभी टाल दें।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति आपके हित में होने से दिन अनुकूल रहने वाला है। मित्रों व साथियों का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में अभी फैसला न लें। बेकार के कामों में समय न गवाएं।
मूलांक 3- आज मूलांक 3 वाले बिजी रहने वाले हैं। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धन के मामलों में सावधानी बरतें।
मूलांक 4- आज मूलांक 4 वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ेंगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आप पर हावी हो सकता है।
मूलांक 6- आज मूलांक 6 वाले जातक किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई प्लानिंग पर काम शुरू करने से पहले रिसर्च कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सरप्राइज मिल सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों का दिन मिला जुला रहने वाला है। आपको कार्यों में कम ही सफलता हासिल होगी। इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत न करें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। बेकार के कार्यों में समय न गवाएं। बहस की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 9- आज मूलांक 9 वालों का दिन आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।