सरस्वती नगर थाने में मारपीट, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाने में कांग्रेस और Bjym कार्यकर्ता आपस में भिड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि यह विवाद कोटा के टीचर कालोनी से शुरू हुआ। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बीजेपी के मंडल कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप लगा है। वही थाने में पूछताछ के दौरान कार्यकर्ताओं में थाना परिसर में ही मारपीट हुई है। इस मामले के बाद थाने में दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए हैं।

इसे भी पढ़े…
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान को केवल कुछ ही घंटे रह गए हैं। कल यानी 17 नवंबर को प्रदेश की जनता 70 सीटों पर 958 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। प्रदेश में अब चुनाव का प्रचार-प्रसार बंद हो गया है।