बच्चे को सौतेली मां ने मार डाला, शव को पत्थर से बांधकर सेफ्टी टैंक में डाला, VIDEO

  • आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यूट्यूब देखकर उसने बच्चे के शव को ठिकाने लगाया.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के गोविंदपुरी कॉलोनी में बच्चे की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। नाक पर मुक्का मारने और बाल नोचने से नाराज होकर सौतेली मां ने सहेली के साथ मिलकर 11 साल के बच्चे शब्द की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की थी। वारदात के बाद तीन घंटे तक शव को सोफे के पीछे छिपाकर रखा था। अंधेरा होने पर पत्थर बांधकर शव टैंक में फेंक दिया। गोविंदपुरी स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी में राहुल सैन के 11 वर्षीय पुत्र शब्द कक्षा तीन का छात्र था। उसका शव घर में ही बने सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला था।

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सौतेली मां रेखा सैन और उसकी सहेली पूनम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में रेखा ने बताया कि जब से उसकी शादी राहुल से हुई है, तब से शब्द उससे अभद्रता करता आ रहा था। वह कहीं भी और किसी के भी सामने उसकी बेइज्जती कर देता था। महिला ने बताया कि पति राहुल और ससुर महिपाल ने भी शब्द को कई बार ऐसा नहीं करने के लिए समझाया था, लेकिन शब्द का व्यवहार उसके प्रति खराब होता जा रहा था। रविवार को भी उसने सहेली पूनम के सामने नाक पर मुक्का मार दिया था और बाल नोच लिए थे। इस बात से नाराज होकर ही उसकी हत्या कर दी।

आरोपी महिला ने बताया कि नाक पर मुक्का मारने और बाल नोंचने के बाद भी शब्द वहीं खड़ा होकर अभद्रता करता रहा। इस पर इतना गुस्सा आया कि उसने शब्द को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पूनम शब्द के पैर पर बैठ गई और हाथ जोर से पकड़ लिए। इसके बाद रेखा ने अपने दुपट्टे से शब्द का गला घोंट दिया। दस मिनट तक दुपट्टे से गला दबाए रखा। वह काफी हाथ पैर मारता रहा, लेकिन जब तक उसकी मौत नहीं हो गई तब तक दुपट्टा नहीं छोड़ा।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यूट्यूब देखकर उसने बच्चे के शव को ठिकाने लगाया। आरोपी रेखा ने बताया कि वह काफी समय से क्राइम पेट्रोल देखती थी। हत्या करने के बाद शव कैसे ठिकाने लगाया जाए, इसके लिए रेखा ने बीस मिनट तक यूट्यूब पर सर्च किया। यूटयूब पर ही उसे सेप्टिक टैंक में शव फेंकने का आइडिया मिला। ऐसे में उसने घर के अंदर बने सेप्टिक टैंक का स्लेप हथौड़े से तोड़ना से शुरू किया। स्लेप पहले से भी क्षतिग्रस्त था और तोड़ने में महज तीस मिनट का समय लगा। इसके बाद रेखा घर की छत पर गई और छज्जा तोड़ा। छज्जे से तोड़े गए पत्थर को शब्द के शरीर पर बांध दिए। रेखा शव को घसीटते हुए टैंक तक लाई।

चार दिन पहले भी रेखा के साथ पूनम बैठी थी। इसी बीच शब्द ने रेखा के साथ अभद्रता कर दी थी। उस दिन ही पूनम ने रेखा से शब्द को रास्ते से हटाने की बात कही थी। हत्या करने के लिए रविवार का दिन इसलिए चुना कि पति, ससुर और देवर देर रात तक दुकान पर काम करते हैं। रविवार दोपहर 12 बजे पूनम रेखा के घर आ गई और पौने चार बजे गई थी।

डबल स्टोरी कॉलोनी में मंगलवार को मातम का माहौल पसरा रहा। नम आंखों से बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंगलवार को कॉलोनी में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। हर किसी की जुबान पर यह बात थी कि आखिर मां भी ऐसा कर सकती है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक