स्वतंत्रता दिवस 2023

लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए भारतीय डाक विभाग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा।

संचार मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत वर्ष भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी।

पिछले साल सफल रहा अभियान

यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा था। इस दौरान 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर भौतिक रूप से तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने एचजीटी वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की थीं।

डाक विभाग ने अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया और देश के सुदूर कोने तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की। इस उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए सरकार 13 से 15 अगस्त 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है।

जल्द शुरू होगी बिक्री

इसके तहत देश में 1.6 लाख डाकघरों से तिरंगों की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। डाकघरों में झंडों की बिक्री जल्द शुरू होगी और नागरिक अपने नजदीकी डाकघर से झंडा खरीद सकते हैं। इसके साथ ही नागरिक विभाग की ई-पोस्टआफिस सुविधा से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदने में सक्षम होंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक