बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल Hema Malini के बर्थडे बैश में सितारों से सजी शाम

कल यानी 16 अक्टूबर को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। सोमवार सुबह से ही हेमा मालिनी को खूब बधाइयां मिल रही हैं। अब रात होते-होते मुंबई में हेमा मालिनी के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी गई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। आइए दिखाते हैं ड्रीम गर्ल की बर्थडे पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ।

हेमा मालिनी कुछ इस अंदाज में नजर आईं
इस खास मौके पर बर्थडे गर्ल हेमा मालिनी हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। इस दौरान वह गले में हीरे का हार और कानों में ईयररिंग्स पहने नजर आईं।
ईशा देयोल
मां के जन्मदिन के मौके पर ईशा देओल शामिल हुईं। इस मौके पर वह गोल्डन कलर के गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने सोने का पर्स भी कैरी किया था।
सलमान ख़ान
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी पहुंचे. इस मौके पर एक्टर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।
जैकी श्रॉफ
जैकी दादा भी इस पार्टी का हिस्सा थे. हमेशा की तरह वह हेमा जी के लिए तोहफे के तौर पर एक पौधा ले जाते दिखे।
रानी, माधुरी और रेखा
इस मौके पर बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं ने शिरकत की. रेड कार्पेट पर रेखा, माधुरी और राखी एक साथ नजर आईं।
जया बच्चन
रेखा के बाद इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने धमाकेदार एंट्री की। इस मौके पर वह बेहद खुश नजर आईं। उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी नजर आईं।
शिल्पा शेट्टी
हेमा की बर्थडे पार्टी में शिल्पा शेट्टी अपनी मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंचीं।
रवीना टंडन
इस मौके पर एक्ट्रेस रवीना टंडन व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।