कब मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानिएं तारीख और महत्व

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन गोपाष्टमी का पर्व खास माना गया है जो कि हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। यह पर्व छठ पूजा के अगले दिन पड़ता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ साथ गाय और बछड़ों की पूजा का विधान होता है।

गोपाष्टमी के दिन विधिवत तरीके से पूजा पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली भी आती है। इस साल का पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोपाष्टमी से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

गोपाष्टमी की पूजा—
पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 20 नवंबर को पड़ रही है और इस दिन प्रात काल गौओं को स्नान कराने के बाद जल, रोली, मौली और अक्षत से पूजन करें इसके बाद गाय को वस्त्र अर्पित करें फिर गुड़, दाल, घास आदि खिलाएं। गाय को ववस्त्र अर्पित करते हुए गौमाता के रूप में उनके प्रति धन्यवाद व्यक्त करें।

माना जाता है कि इस दिन गायों को घास देकर उनकी परिक्रमा करके थोड़ी दूर तक उनके साथ चलकर जाना चाहिए। ऐसा करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है साथ ही देवी देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की भी विधि विधान से पूजा करें उन्हें सभी पूजन सामग्री अर्पित कर भोग लगाएं और भगवान से प्रार्थना करें ऐसा करने से लाभ मिलता है और कष्ट दूर हो जाते हैं।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक