तेज रफ्तार निजी बस पलटने से 5 लोगों की मौत ,27 घायल

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के बीड जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह पौने छह बजे से छह बजे के बीच आष्टा फाटा में उस समय हुई, जब बस मुंबई से बीड की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी और इसके चालक ने वाहन पर से स्पष्ट रूप से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ।

आष्टी पुलिस थाना प्रभारी संतोष खेतमालस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से चार बीड जिले के निवासी थे जबकि एक जिले का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक