लाल किताब : शनिदेव को करना है प्रसन्न तो करें ये उपाय

लाल किताब  : न्याय के देवता शनिदेव की अगर किसी पर बुरी दृष्टि पड़ जाये तो उस व्यक्ति को राजा से रंक बना देती है। वहीं किसी पर शनिदेव खुश हो जाए तो उस व्यक्ति का जीवन खुशियों से जाता है। शनिदेव की बुरी दृष्टि  से  बचने के लिए लाल किताब में कुछ उपाय बताए गए हैं।जिनसे  शनिदेव को खुश कर सकते हैं जानिए लाल किताब के उपाय …

लाल किताब के मुताबिक शनि देव को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को अपंग, निर्धन, असहाय व्यक्ति और सफाई कर्मचारी आदि को शहद का दान देना चाहिए। इससे शनिदेव का कोप कम होता है। वहीं व्यक्ति को भी समय-समय पर शहद का सेवन करना चाहिए। बता दें कि शनि देव के कुप्रभावों से बचने का यह एक अचूक उपाय है।

इसके अलावा शनि देव की कृपा पाने के लिए घर पर शमी का पौधा जरूर लगाएं। फिर रोजाना शमी के पौधे को जल चढ़ाएं। इस उपाय को करने से शनिदेव का कुप्रभाव कम होगा। शमी के पौधे को घर के बाहर इस तरह से लगाएं कि जब भी आप घर से बाहर निकलें तो यह आपके दाहिने हाथ की ओर हो। लेकिन अगर घर के बाहर जगह नहीं है तो आप शमी के पौधे को घर की दक्षिण दिशा में भी लगा सकते हैं।

शनि देव को न्याय प्रिय देवता कहा जाता है। इसलिए जो लोग नेक और अच्छे कर्म करते हैं, उन पर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की दशा सही नहीं चल रही होती है। तो उस व्यक्ति को निस्वार्थ भाव से दिव्यांग, निर्धन, विधवा या जरूरतमंद की सहायता करनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति को हमेशा अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।

लाल किताब के मुताबिक जो व्यक्ति सट्टा लगाना, शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन और जुआ आदि खेलने जैसे बुरे कर्म करता है। उसे शनि देव के कोप को झेलना पड़ता है। इसलिए इन कामों से दूर रहना चाहिए। जिन लोगों की कुंडली में शनि की दशा ठीक न हो उन्हें यह सारे कर्म नहीं करने चाहिए। वरना उस व्यक्ति को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक