सीएम के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग, सांसद का बड़ा दावा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। संजय सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया के सामने कहा कि केजरीवाल को सिर्फ गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ बड़ी साजिश है।

कोर्ट में पेशी के बाद AAP MP संजय सिंह का बड़ा खुलासा-
“केजरीवाल जी को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश है
सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग” pic.twitter.com/6NBErnUHyi— AAP (@AamAadmiParty) November 10, 2023
#WATCH | Delhi excise policy case | Judicial custody of AAP MP Sanjay Singh extended till November 24. Two consent letters related to development work seeking his signature were also filed. The court allowed the same.
A production warrant from Punjab in the Defamation case also… pic.twitter.com/KmNJ8ax6xT
— ANI (@ANI) November 10, 2023
कड़ी सुरक्षा के बीच राउज ऐवेन्यू कोर्ट में लाए गए संजय सिंह ने मीडिया के सामने दावा किया कि केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश है। सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग। बहुत बड़ी घटना को अंजाम देंगे।’
उधर कोर्ट ने संजय सिंह को एक बार फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद को 24 नवंबर तक के लिए जेल भेजा गया है। कथित शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए संजय सिंह ने हाल ही में अपने साथ एनकाउंटर की भी आशंका जाहिर की थी।
#WATCH | Delhi Environment Minister Gopal Rai says, “…an improvement is seen in the pollution level. The AQI which was 450+ has now reached around 300. The decision to implement odd-even from November 13 to 20 has been postponed. The situation would be analysed again after… pic.twitter.com/GF1kH8oW6Y
— ANI (@ANI) November 10, 2023