गोवर्धन पूजा पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश

 ज्योतिष न्यूज़ : दिवाली का अगला दिन गोवर्धन पूजा का दिन होता है. कार्तिक मास चल रहा है और हर साल इस दौरान शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन की पूजा की जाती है. भगवान गोवर्धन के इस दिन पर लोग घरों के बार उनकी प्रतिमा बनाते हैं और जमा होकर उनकी उपासना करते हैं.इस खास मौके पर भी लोग मिठाइयों या दूसरी चीजों के जरिए जश्न मनाते हैं. खुशियां बांटने के लिए लोग घरों के बाहर जमा होते हैं. पूजा-अर्चना के अलावा इस दिन एक-दूसरे को गोवर्धन के शुभकामना संदेश भी भेजे जाते हैं. चलिए आपको बताते हैं कुछ खास विशेज जो आप अपनों को भेज सकते हैं. पढ़ें गोवर्धन के प्यार भरे संदेश…

गोवर्धन पर अपनों को भेजें ये संदेश
गोवर्धन के पावन पर्व और पवित्र अवसर पर हम आप और आपके परिवार के जीवन में सुख एवं समृद्धि बनी रहे ये कामना करते हैं।। श्री कृष्ण का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहे, राधे-राधे!!

मेरे भगवान कृष्ण हैं जिनका नाम, गोकुल-वृंदावन जिनका है धाम। हे प्रभु मेरे कन्हैया जी को, हम सभी का प्रणाम।। हैप्पी गोवर्धन पूजा

कृष्ण की लीला है बड़ी प्यारी, आज उनकी उपासना में डूबी दुनिया सारी। बना रहा कन्हैया जी का आशीर्वाद आप पर यहीं दुआ है हमारी।। गोवर्धन की शुभकामनाएं!!

हम सभी की रक्षा करने के लिए जिन्होंने एक उंगली पर पहाड़ उठाया। उन्हीं कृष्ण-कन्हैया जी की याद दिलाने गोवर्धन का दिन है आया।। आप सभी को गोवर्धन की शुभकामनाएं

कृष्ण की शरण में आकर उनके भक्त नई उमंग और खुशियां पाते हैं, इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते हैं. भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहे.

प्रेम से भगवान कृष्ण का नाम जपो, जीवन की हर इच्छा पूरी होगी। कन्हैया आराधना में लीन हो जाओ, उनकी महिमा, जीवन को खुशहाल कर देगी।। गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक