CTET जून परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2023 के लिए एग्जाम तिथि एवं प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। CTET June 2023 का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों ने सीटीईटी 2023 में भाग लेने के लिए आवेदन किया था वे अपना प्री एडमिट कार्ड/ एग्जाम सिटी स्लिप सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।

CTET Pre Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
सीटीईटी जून 2023 प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना है।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको View Date & City (Pre Admit Card) for CTET Aug-2023 का लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
अब एक नए पेज पर प्री एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और दिया गया सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
आपका प्री एडमिट कार्ड/ एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सीटीईटी एग्जाम डेट/ प्री एडमिट कार्ड से जुड़ी नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
CTET 2023: 18 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड
सीटीईटी 2023 परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को OMR आधारित (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 18 अगस्त 2023 को जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड सीटीईटी की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।