पुलिस ने प्रवासी युवक पर हमला करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार

कांगड़ा। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने प्रवासी युवक पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दोरजे फुंचुक निवासी हाउस नंबर 60 जेडी डिवीजन, डाकघर बीड़ बैजनाथ के रूप में हुई है। वहीं घायल प्रवासी युवक की पहचान ग्यांग यशी ग्यास्तो निवासी जोगीबाड़ा, मैक्लोडगंज के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में पहले भी कई झगड़े हुए हैं। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते दोनों युवकों में तिब्बतियन चिल्ड्रन विलेज (मैक्लोडगंज) में कार्यक्रम के दौरान झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर पहुंच गई।

इसी दौरान दोरजे फुंचुक ने ग्यांग यशी ग्यास्तो पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमले में ग्यांग यशी ग्यास्तो घायल हो गया था। पुलिस थाना मैक्लोडगंज प्रभारी रिंकु सूर्यवंशी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक