मंत्री के खास आदमी गिरफ्तार, कोर्ट से याचिका ख़ारिज होते ही पुलिस ने दबोचा

कोरबा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी विकास सिंह को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास सिंह के ऊपर एक महिला ने दीपिका थाने में अपराध दर्ज करवाया था। जिसमें 5 सितंबर को अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद पुलिस ने विकास सिंह को गिरफ्तार किया है और आज एक्ट्रोसोटी अदालत में पेश कर रहीं है। वर्तमान मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। विकास सिंह पर कुल एक दर्जन मामले पिछले कई सालों में दर्ज हुए हैं। जिला बदर की भी कार्यवाही जिला प्रशासन ने पूर्व में विकास सिंह के ऊपर की थी।

राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के करीबी विकास सिंह के ऊपर कोरबा जिले के दीपका थाने में अपराध क्रमांक 75/2020 धारा 354 क (1)(2), 354 घ, 506,509 भादवि तथा एक्ट्रोसिटी का अपराध दर्ज था। 2020 में दर्ज हुए अपराध के बाद उस वक्त कोरोना का फायदा उठा विकास सिंह ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। पिछले दिनों विकास सिंह के स्टे को हाईकोर्ट ने वेकेंट( हटा) कर दिया। जिसके बाद विकास सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए कोरबा की एक्ट्रोसिटी की विशेष अदालत में याचिका दाखिल की थी जो कि 5 सितंबर को खारिज हो गई। जिसके बाद आज विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रही है।

कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने अपराध दर्ज करवाते हुए बताया था कि विकास सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे लगतार अनाचार किया है। इसके बाद उसे छोड़ दिया। महिला ने इसकी फिर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। बाद में उसकी अन्यत्र जगह शादी हो गई। अदालत में जिस दिन उसकी गवाही पेशी थी। उस दिनांक को विकास सिंह और उसके साथियों ने उसके पति का अपहरण कर लिया और बयान बदलने के लिए मजबूर किया। दबाव में आकर अदालत में उसने अपना बयान बदल दिया। जिसके बाद विकास सिंह दोषमुक्त हो गया। उल्टे अदालत ने उसे झूठी एफआईआर करवाने पर दो साल की सजा सुना दी। बाद में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर अपने ऊपर हुए अत्याचारों की लिखित शिकायत वर्ष 2020 में पीड़िता ने सौंपी थी। इस शिकायत का पता चलते ही विकास सिंह फिर से पीड़िता को धमकाने लगा था और उसके घर पर आपत्तिजनक फोटोज फेंक कर शिकायत वापस न लेने पर बदनाम करने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दीपका थाने में अपराध दर्ज किया था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक