राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उत्‍तर प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार के रूप में राज्‍य के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के नाम की घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ”भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए डॉ. दिनेश शर्मा के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है।”
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरद्वार दुबे के निधन के बाद चुनाव जरूरी हो गया था। दुबे का 26 जून को दिल्ली में निधन हो गया। उपचुनाव के लिए मतदान 15 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी। दिनेश शर्मा 2017-22 के बीच उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक