पेड़ों को बचाने वन विभाग नाकाम, अंधाधुंध हो रही अवैध कटाई

मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र के लटकोनी जंगल का अस्तित्व इन दिनों खतरें में हैं। सरकार पेड़ों की कटाई पर चाहे कितना भी प्रतिबंध क्यों न लगा ले, लेकिन वन विभाग के आला अफसर ही यह कह दे कि लोग बात नहीं मानते क्या करें… तब पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी किसकी होगी। मरवाही में इन दिनों पेड़ों की अवैध कटाई थमने का नाम नहीं ले रही है। विभाग की नाक के नीचे से हजारों पेड़ों की कटाई हो रही।

ग्रामीणों की माने तो यहां अब तक हजारों की संख्या में पेड़ों की अवैध कटाई हो चुकी है और रोजाना सैकड़ों पेड़ों की कटाई हो रही है। मामला मरवाही वन परिक्षेत्र के लटकोनी जंगल का है, जहां वर्षों पहले आरकेसिया प्रजाति के पौधों का प्लांटेशन किया गया था, जो कि समय के साथ बढ़ गये थे। आरकेसिया के इस सघन जंगल में हर एक पग चलने पर आपको ताजा कटे पेड़ों के ठूंठ दिख जाएंगे, जो इस बात को बयां करते हैं कि यहां कैसे बड़े पैमाने में कटाई चल रही है।

वहीं इस मामले में उस बीट के फारेस्ट गॉर्ड डीएल राज ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया, जबकि मरवाही वन परिक्षेत्र के रेंजर दरोगा सिंह मराबी ने बताया कि लोगों को पेड़ काटने से मना किया जाता है, लेकिन वो लोग नहीं सुनते। रेजर के इस बयान से उनकी निरंकुशता का अंदाज लगाया जा सकता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक