1 नहीं 6 बीमारियों से होगा बचाव, डाइट में शामिल करें ये फल

बचपन में आपने अक्सर ऐसा सुना होगा। सिर्फ सेब ही नहीं, अन्य फल भी गुणों से भरपूर होते हैं। फल हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसमें कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हेल्दी रहने में मदद करते हैं। शरीर में कई विटामिन्स और मिनरल्स की कमी फल पूरी करते हैं। इसलिए रोजाना एक फल खाने की सलाह दी जाती है। अलग-अलग फलों से अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। वहीं, कुछ फल, कुछ खास हेल्थ कंडीशन्स में अवॉइड भी करने की सलाह दी जाती है। आइए आपको 6 ऐसे फलों के बारे में बताते हैं, जो अलग-अलग बीमारियों से बचाते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर दे रही हैं।
यूटीआई के लिए नींबू
यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन्स, महिलाओं को ज्यादा परेशान करते हैं। इनमें नींबू खाना फायदेमंद होता है। नींबू खाने से शरीर से बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। जिन महिलाओं को यूटीआई की परेशानी रहती है, उन्हें नींबू के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सेब
सेब को सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। यह डायबिटीज, कोलेस्ट्रोल और अस्थमा जैसी परेशानियों से लड़ने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह ब्रेन और दांतों के लिए भी अच्छा होता है।
खून की कमी दूर करेगा अंगूर
शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए अंगूर फायदेमंद है। इससे ब्लड प्रेशर भी मैनेज होता है। साथ ही, जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी है, उन्हें डाइट में अंगूर को जरूर शामिल करना चाहिए।
अस्थमा के लिए कीवी
कीवी फल, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह अस्थमा के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। अस्थमा में अक्सर सांस फूलने और छींक आने की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कीवी इन लक्षणों को कम करता है। हर हफ्ते 4-5 कीवी खाना चाहिए।
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए संतरा
बीमारियों से बचे रहने के लिए हमारी इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। संतरे में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। यह हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह आंखों के लिए और डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है।
मूड को ठीक करता है केला
केले से भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। एनीमिया (महिलाओं में एनीमिया के लक्षण), हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज को दूर कर, केला शरीर को फायदा पहुंचाता है। इसे खाने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और मूड भी अच्छा होता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक