अलवर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान 6 डिग्री तक गिर गया

राजस्थान : देश में गुरुवार को न्यूनतम तापमान अलवर में दर्ज किया गया। यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। शहर का गुरुवार को रात का तापमान 16.5 डिग्री रहा। जो कि पिछले दिन की तुलना में 6 डिग्री कम है, जबकि सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा। इस प्रकार िदन और रात के तापमान में 19.7 डिग्री का अंतर रहा। इस महीने 1 से 12 अक्टूबर तक दिन का तापमान 35.2 से 37 और न्यूनतम तापमान 18.4 से 22.5 डिग्री के बीच रहा।

मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में 16 से 18 अक्टूबर तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले शहर में 10 अक्टूबर की शाम को अचानक मौसम बदलने से बूंदाबांदी हुई थी। शहर में गुरूवार को दिन चढ़ने के साथ सूर्य की तपीश भी बढ़ती गई। दोपहर 2.30 बजे शहर का तापमान 36.2 डिग्री को छू गया। जो पिछले दिन की तुलना में 2 डिग्री अधिक रहा, जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था।