मतगणना कार्य के लिए 474 अतिरिक्त एआरओ की नियुक्ति’

चूरू। राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं लोकतंत्र में अहम भूमिका निर्वहन करने हेतु चूरू जिला मुख्यालय पर स्थित मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव पंजीकृत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गयी व परिसर में रंगोली सजाकर आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू के उप निदेशक अरविन्द कुमार ओला द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं बूथ पर लाने व ले जाने हेतु वाहन सुविधा, 10 या 10 से अधिक दिव्यांग मतदाताओं वाले बूथों पर व्हील चेयर की सुविधा, घर से मतदान करने की सुविधा, प्रत्येक बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सहायक/स्वयं सेवक, सभी बूथों पर रैम्प/कृत्रिम रैम्प की व्यवस्था, दृष्टिबाधित व श्रवण विकार वाले दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि, पोस्टर, मानक संकेतक, साईन बोर्ड इत्यादि की जानकारी प्रदान की गयी।
साथ ही विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भुंवाल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं को सी-विजिल, सक्षम-ईसीआई एप के संबंध में जानकारी प्रदान कर निष्पक्ष रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्था, चूरू की सचिव अंजू नेहरा द्वारा लोकतंत्र में दिव्यांग मतदाताओं की अहम भूमिका होने व आवश्यक रूप से अपने मत का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्था के कार्मिक, दिव्यांग मतदाता रूकसाना, मधुर, रिहाना, विष्णु, रोहित सोनी, सुनील, जहीर इत्यादि उपस्थित रहे।जयपुर/श्रीगंगानगर, 8 नवम्बर।
विधानसभा आम चुनाव-2023 में मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त रूप से सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (मतगणना) की नियुक्ति की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बुधवार को बताया कि 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त एआरओ की नियुक्ति के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 474 अतिरिक्त एआरओ नियुक्त किए गए हैं। पूर्व में जारी अधिसूचना में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 3-3 एआरओ लगाए गए थे, लेकिन डाक मत पत्रों की गिनती में सहायता के लिए अतिरिक्त अधिकारियों की आवश्यकता को देखते हुए ये नियुक्तियां की गयी है। अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना कार्य में एक-एक अतिरिक्त अधिकारी की नियुक्ति की गयी है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |