खरना व्रत में जरूर करे ये काम

खरना व्रत : छठ पर्व कल से शुरू हो चूका है। चार दिवसीय छठ पर्व हर जगह बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज 18 नवंबर को मनाया जायेगा खरना। जी हाँ कल नहाया खाय मनाया गया था और खरना व्रत है। खरना व्रत के विशेष महत्व होता है। खरना व्रत पर महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन छठ पूजा के लिए प्रसाद भी बनाया जाता है. इसी दिन सुप और दौरा तैयार किया जाता है। इसके अलावा इस दिन खीर का प्रसाद बनाया जाता है ,वो भी मिटटी के चूल्हे पर या खीर के लिए अलग चूल्हा इस्तेमाल किया जाता है। जानिए खरना व्रत में किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए।

खरना के दिन क्या करें
खरना पूजा का प्रसाद ऐसे स्थान पर भी बनाएं यहां रोजाना का खाना न बनता हो।खरना का प्रसाद बनने पर सबसे पहले इसे व्रती ग्रहण करते हैं। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें।खरना पूजा के दिन छठ व्रती को ऐसे स्थान पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करना चाहिए जहां बिल्कुल शांति का वातावरण रहे।खरना पूजा के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़े नहीं करनी चाहिए। ऐसाा करने से व्रत भंग हो जाता है।खरना पूजा के दिन जो प्रसाद तैयार किया जाता है, उसे पूजन के बाद अन्य लोगों में भीं बांटना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है।