ढाबे में सड़ा गला शव मिलने से फैली दहशत, जाँच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड | रुड़की कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव के पास एक बन्द ढाबे में सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

बंद ढाबे में मिला सड़ा गला शव
पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक शव सदी गली हालत में मिला। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
इलाके में मचा हड़कंप
घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में भिजवा दिया है।
खबरों की अपडेट के लिए ‘जनता से रिश्ता’ पर बने रहे |