शाहरुख का सांपों से खेलता वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई : बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान भी बर्थडे पार्टी में पहुंचे। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत नजर आ रहे हैं। शाहरुख, अनंत से बात कर रहे हैं। इसी बीच, वो शाहरुख को एक जिंदा सांप हाथों में थम देते हैं।

View this post on Instagram
एकदम से अपनी ओर आता सांप देख शाहरुख थोड़ा झिझकते हैं और फिर बड़े आराम से उसे हाथों से पकड़ लेते हैं। इसी दौरान एक शख्स पीछे से उनके कंधे पर भी सांप रख देता है। शाहरुख बहुत धैर्य के साथ सापों को हैंडल कर लेते हैं। उनके आस-पास खड़े लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। इस दौरान अनंत शाहरुख का मनोबल बढ़ाते नजर आते हैं।
लुक की बात करें तो शाहरुख को काले सूट और शेड्स में नजर आए। उन्हें अनंत और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ खड़ा देखा गया। दो सांप होने के बावजूद किंग खान बिल्कुल भी डरे हुए नहीं लग रहे हैं, जबकि राधिका एक्साइटमेंट में चिल्लाती हुई दिख रही हैं। फैंस शाहरुख की इस बहादुरी के कायल हुए जा रहे हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |