CM धामी ने किए श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने मुम्बई दौरे के दौरान श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान श्री गणपति के दर्शन किए व पूजा अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर प्रभु श्री गणेश जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की उन्नति की प्रार्थना की।

“नमस्तेऽस्तु लम्बोदरायैकदन्ताय विघ्ननाशिने शिवसुताय वरदमूर्तये नमः !”
मुंबई में स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान श्री गणपति के दर्शन व पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विघ्नहर्ता प्रभु श्री गणेश जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की उन्नति… pic.twitter.com/gvtWrSDOeV
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 7, 2023