आस्था एवं श्रद्धा के साथ मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का दौर जारी

लखीसराय। जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार की संयुक्त देखरेख में लखीसराय जिलेभर में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन का दौर आस्था एवं श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित लगभग स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा की अंतिम शोभायात्रा निकाला जा रहा है। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से मां दुर्गा का नमन वंदन एवं दर्शन किया जा रहा है। इसके पश्चात महा आरती एवं प्रतिमा निकटतम जलाशयों में विधिवत वैदिक रीति के अनुसार विसर्जित कर दिए जा रहे हैं। इस दौरान श्री श्री 108 किउल वृंदावन गोड्डीह संयुक्त दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभा यात्रा का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया।

शोभायात्रा किउल धर्मशाला से होकर वृंदावन एवं गोड्डीह गांव तक भ्रमण करेगा। तत्पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा।‌ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दुर्गा पूजा आयोजन समिति के प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा, रवि मिश्रा, वार्ड सदस्य मुरारी राम, विकास कुमार उर्फ पृथ्वी कुमार, कृष्णा रजक,सरपंच प्रतिनिधि सुभाष यादव सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष एवं देवी भक्ति श्रद्धालु गण प्रतिमा के साथ घूमते नजर आए। इस बीच किउल थाना अध्यक्ष डीके पाठक एवं ए एस एच ओ रामेश्वर यादव की संयुक्त देखरेख में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों के जवान एवं पुलिस पदाधिकारी सहित दंडाधिकारी भी मौजूद थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक