अर्पिता-आयुष ने होस्ट की ग्रैंड दिवाली पार्टी, सालों बाद बहन के साथ नजर आए शाहरुख

मुंबई : रविवार (12 नवंबर) को दिवाली की शाम सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने फिल्मी सितारों के लिए पार्टी रखी। इसमें सलमान और शाहरुख खान के साथ कई सेलेब्रिटीज ने शिरकत की। खास बात ये है कि सालों बाद शाहरुख अपनी बहन शहनाज लालारुख के साथ नजर आए। अर्पिता और आयुष शर्मा की पार्टी में शाहरुख ने ग्रैंड एंट्री ली। इसकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

View this post on Instagram
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तगड़ी सिक्योरिटी के बीच शाहरुख ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहने अर्पिता के घर से निकल रहे हैं। शाहरुख के पीछे उनकी मैनेजर पूजा, बहन और फिर गौरी खान निकलती दिखाई देती हैं। बता दें कि शाहरुख इस साल दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। वे ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद अब ‘डंकी’ में नजर आएंगे। फिल्म क्रिसमस से ठीक पहले रिलीज होगी।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |