सड़क किनारे टहल रहे लोगों के लिए काल बनकर आई कार, मौत के बाद हाइवे जाम

  • वही एक दो साल का बच्चा सहित वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर रखा है।

बक्सर: बक्सर जिले के बक्सर-आरा हाईवे 922 के महाराजगंज गांव के पास शनिवार की सुबह तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही एक दो साल का बच्चा सहित वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर रखा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज गांव के 70 वर्षीय शिवनारायण पासवान सुबह शौच के लिए जा रहे थे। वही 25 वर्षीय पप्पू पासवान अपने 2 वर्ष के बच्चे के साथ सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान बक्सर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने दोनों को कुचल दिया। इससे चाचा शिवनारायण पासवान और भतीजे पप्पू पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि पप्पू पासवान का दो वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए बक्सर रेफर किया गया है। वही इस घटना में धक्का मारने वाले कार चालक के भी घायल होने की सूचना है। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा भतीजा हैं। घटना के बाद कार वहीं अनियंत्रितहोकर पलट गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जाम को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भी जुटी हुई है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक