गैंगस्टर एक्ट में 8 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश

नोएडा: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है। अब, गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में नामित अभियुक्त के विरूद्ध उसकी अचल संपत्ति को कुर्क करने के आदेश पारित किए गए हैं।

हरियाणा के फरीदाबाद में अभियुक्त बृजानन्द की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं। कुल अचल संपत्ति करीब 8,78,44,813 रुपए की है।
पांच महिलाएं गिरफ्तार
जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना सूरजपुर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में अलग-अलग जगहों से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने मंजू तथा क्रांति को विप्रो गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इनके पास से एक किलो 250 ग्राम गांजा मिला है।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने डेल्टा-प्रथम मेट्रो स्टेशन के पास से विमलेश, सुधा और मीना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया है।