
मुंबई : अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार (22 जनवरी) को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही वहां श्रीराम सदा के लिए विराजमान हो गए। इस खास मौके पर राम मंदिर में बॉलीवुड सितारों का जलवा भी देखने को मिला। सभी पारंपरिक लिबास में श्रीराम के पहले दिव्य दर्शन के लिए पहुंचे थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सितारों को भी भगवान राम के दर्शन का मौका मिला। इस दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी भगवान राम के दर्शन किए।

View this post on Instagram
अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस दिव्य दर्शन की झलक फैंस को भी दिखाई है। अमिताभ ने वहां आम आदमी की जैसे ही लाइन में लगकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने देर रात यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। अमिताभ ने इस तस्वीर के कैप्शन में ‘जय सिया राम’ लिखा है। तस्वीर में अमिताभ रामलला की मूर्ति के सामने कपाट के पास खड़े दिख रहे हैं।
वे दोनों हाथ जोड़े हुए श्रीराम को नमन कर रहे हैं। उनके ठीक पीछे रामलला की खूबसूरत सजी-धजी मूर्ति है। बता दें कि अयोध्या में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित-डॉ. श्रीराम नेने, आयुष्मान खुराना, रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, रामचरण, प्रसून जोशी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर, रणदीप हुड्डा, रजनीकांत, चिरंजीवी सहित कई सितारे मौजूद थे।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।