महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। एक निजी क्लिनिक में अपनी सेवाएं दे रही महिला डॉक्टर के साथ उसके चालक ने चलती कार में छेड़छाड़ व अश्लील हरकत कर दी थी। इस मामले में आज थाना सेक्टर-113 पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-50 में रहने वाली महिला डॉक्टर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गौर सिटी स्थित चेरी काउण्टी में एक क्लिनिक में एक अपनी सेवाएं दे रही है। महिला के अनुसार वह स्त्री एवं प्रस्तुति विभाग की विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार 20 नवंबर को वह सेक्टर-50 से गौर सिटी-प्रथम स्थित अपनी क्लीनिक गई। वहां से रात के समय घर वापस लौट रही थी।

उसकी कार को उसका कार चालक राजकुमार मंडल चल रहा था। पीड़िता का आरोप है कि सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम माल के पास जब वह पहुंची तो कार चालक ने चलती कार में उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि महिला ने तुरंत कार रूकवाई तथा अपने ससुर को फोन करके मौके पर बुलाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी कार चालक राजकुमार मंडल को स्पेक्ट्रम मॉल सेक्टर-75 के पास से गिरफ्तार किया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक