विधानसभा आम चुनाव – 2023 जोधपुर जिले में कुल 2 हजार 612 मतदान केन्द्रों

जोधपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत जिले में कुल मतदान केन्द्र 2612 बनाये गये हैं जिसमें 2566 मूल मतदान केन्द्र तथा 46 सहायक मतदान केन्द्र हैं, इनमें सबसे अधिक मतदान केन्द्र लूणी व सबसे कम मतदान केन्द्र जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लूणी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 312 हैं जिनमें 304 मूल मतदान केन्द्र व 8 सहायक मतदान केन्द्र हैं तथा जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 174 हैं जिसमें सभी मूल मतदान केन्द्र हैं।

इसी प्रकार लोहावट विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 275 हैं तथा सभी मूल मतदान केन्द्र हैं। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 248, मूल मतदान केन्द्र 243 तथा सहायक मतदान केन्द्र 5 हैं, फलोदी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 259, मूल मतदान केन्द्र 255 तथा सहायक मतदान केन्द्र 4 हैं, शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 289, मूल मतदान केन्द्र 287 तथा सहायक मतदान केन्द्र 2 हैं,
ओसियां विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 255, मूल मतदान केन्द्र 248 तथा सहायक मतदान केन्द्र 7 हैं, भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 291, मूल मतदान केन्द्र 286 तथा सहायक मतदान केन्द्र 5 हैं, बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 284, मूल मतदान केन्द्र 282 तथा सहायक मतदान केन्द्र 2 हैं, सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्र 225, मूल मतदान केन्द्र 212 तथा सहायक मतदान केन्द्र 13 हैं।
—000—
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।